MainSlideछत्तीसगढ़

सिसोदिया बने मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के सलाहकार

रायपुर 04अगस्त। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के नए सलाहकार श्री विक्रम सिसोदिया होंगे। श्री सिसोदिया को खेल एवं युवा कल्याण मामलों का सलाहकार नियुक्त किए गए है।

श्री सिसोदिया मुख्यमंत्री डा.सिंह के चौथे सलाहकार होंगे।राज्य के दो पूर्व मुख्य सचिव श्री शिवराज सिंह एवं श्री सुनिल कुमार के अलावा श्री अशोक चतुर्वेदी मुख्यमंत्री के पहले से ही सलाहकार है।श्री सिसोदिया का दर्जा राज्य शासन के विशेष सचिव का होगा।सामान्य प्रशासन विभाग ने श्री सिसोदिया की नियुक्ति के बारे में आदेश कल जारी कर दिया।

श्री सिसोदिया राज्य गठन के समय से ही मुख्यमंत्री डा.सिंह के विशेष कर्तव्य अधिकारी(ओएसडी) के पद पर पदस्थ रहे है। डा.सिंह के केन्द्रीय मंत्री रहने के समय से उऩके साथ जुड़े रहे है।

Related Articles

Back to top button