MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज

 जेएसपीएल ने मनाया पर्यावरण दिवस

रायपुर 05 जून। पर्यावरण दिवस पर आज जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड द्वारा मशीनरी डिवीज़न मंदिर हसौद के शक्ति विहार फेज २ में २५० आम व अमरुद के पौधे लगाकर पर्यावरण एवं प्रकृति को बचाने  का सन्देश दिया गया।

     प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियो कर्मचारियों सहित छोटे छोटे बच्चो ने भी यहाँ पौधे लगाए व पर्यावरण को किन चीज़ो से सुरक्षित रखा जाये इसकी भी जानकारी दी गयी पौधे रोपने के बाद जहा  बताया गया की रोजमर्रा की चीजों से हम प्लास्टिक को किस तरह से कम कर सकते हैं प्लास्टिक की जगह हम मिटटी, स्टील या दोना पत्तल का इस्तेमाल किस तरह से कर सकते हैं इसकी भी जानकारी दी गयी और प्लास्टिक को कम से कम इस्तेमाल करने की अपील की गयी।

  आजकल किस तरह से ई वेस्ट से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा हैं उसकी भी जानकारी दी गयी साथ ही उसके समाधान के बारे में बताया गया।

Related Articles

Back to top button