MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराज्य
पूर्व आईएएस जी.एस.मिश्रा राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त


रायपुर 26 फरवरी।छत्तीसगढ़ सरकार ने सेवानिवृत वरिष्ठ आईएएस गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया हैं।
योजना ,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव भुवनेश यादव ने इस आशय का आदेश जारी किया है।उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक होगी।
श्री मिश्रा राज्य के तेज तर्रार अधिकारियों में शुमार किए जाते रहे है।सेवानिवृति के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे।




