MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक कल

रायपुर 09 जुलाई।छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल यहां होंगी जिसमें केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

  भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं को सभी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के लिए विशेष तैयारी की गई है। इस दौरान अनेक बिंदुओं पर महत्वपूर्ण चर्चा भी होगी।

     उन्होने बताया कि पहली बार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कार्यालय से बाहर आहूत की जा रही है। इस कार्यसमिति को बड़ा रूप दिया गया है।इस कार्यसमिति में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश कोर कमेटी, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सांसद, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य, निवर्तमान सांसद, विधायक, समस्त मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कोषाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, संभाग प्रभारी, सहप्रभारी, जिला भाजपा एवं समस्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष भाजपा, समस्त प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, निगम महापौर नेता प्रतिपक्ष, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष को बैठक की अपेक्षित श्रेणी में रखा गया है। इस प्रकार बैठक में एक हजार से ज्यादा पदाधिकारी व सदस्य शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button