MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मिले 65 नए मरीज

रायपुर 11 जुलाई।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 65 रिकार्ड नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले है,जबकि इस दौरान 42 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 65 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है उनमें सर्वाधिक 36 मरीज रायपुर के हैं।इसके अलावा बस्तर के 09,बिलासपुर के 06,कोरिया के 04,सरगुजा के 03,कोरबा एवं नारायणपुर के दो-दो, दुर्ग.धमतरी एवं कांकेर के एक – एक मरीज है।इस दौरान विभिन्न कोरोना अस्पतालों से 42 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।

राज्य में अभी तक कुल 204932 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 3897 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 810 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 3070 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक कुल 17 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button