MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का प्रचार कल होगा समाप्त

रायपुर 17 नवम्बर।छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार कल समाप्‍त हो जायेगा। राज्‍य में इस चरण के लिए 72 सीटों पर 20 नवम्बर को मतदान होगा।

भारतीय जनता पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी दोनों ने ही आज कई स्‍थानों पर अपने-अपने पार्टी प्रत्‍याशियों के पक्ष में चुनाव सभाओं को संबोधित किया।भाजपा अध्‍यक्ष श्री शाह आज शाम राजधानी में पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले रोड शो में भी शामिल हुए।इस चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी जनसभा महासमुन्द में सम्बधित करेंगे।

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती भी छत्‍तीसगढ के अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन आज नवागढ और कसडोल विधानसभा क्षेत्रों में आम सभाओं को संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button