MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने श्री जार्ज फर्नांडिस के निधन पर किया शोक व्यक्त

रायपुर 29 जनवरी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री फर्नांडिस ने मजदूरों और समाज के कमजोर तबके के लोगों के लिए आजीवन संघर्ष कर उन्हें नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने राज्यसभा एवं लोकसभा के सांसद के साथ-साथ देश के अनेक उच्च पदों पर रहते हुए देश की उल्लेखनीय सेवा की।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री फर्नांडिस के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button