MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मिले 98 नए मरीज

रायपुर 06 जुलाई।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 98 नए कोरोना पाजिटव मरीज मिले है,जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 647 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 98 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है उनमें राजनांदगांव के 21,रायपुर के 19,जगदलपुर के 17,बलौदा बाजार के 08,बिलासपुर के 09,सूरजपुर के 06,जांजगीर के 05,बेमेतरा एवं कोरबा के तीन-तीन 03,दुर्ग.महासमुंद.कोरबा.बलरामपुर, सरगुजा. दंतेवाड़ा,नारायणपुर के एक एक मरीज है। इन्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।इस दौरान विभिन्न कोरोना अस्पतालों से 66 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।

राज्य में अभी तक कुल 185399 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 3305 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 647 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 2644 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक 14 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button