MainSlideखास ख़बरराजनीति

भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची आज कर सकती है जारी

नई दिल्ली 17 मार्च।भारतीय जनता पार्टी लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी कर सकती है।

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की कल यहां देर रात तक बैठक हुई जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने पर विचार-विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा मुख्यालय में इस बैठक की अध्यक्षता की। रात दो बजे तक चली बैठक में केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली और किरेन रिजिजू भी शामिल थे।

श्री शाह के आज पार्टी की कोर कमेटी से मिलने की आशा है। इसके बाद उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की जा सकती है। भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति की कल फिर बैठक हो सकती है। 22 मार्च तक सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button