MainSlideछत्तीसगढ़

डी.रविशंकर पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ

रायपुर 16 जनवरी।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी संयुक्त परिवहन आयुक्त, परिवहन आयुक्त कार्यालय रायपुर श्री डी.रविशंकर की सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेते हुए सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय द्वारा आज इस आशय का आदेश जारी किया गया है। आदेश में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के पत्र का उल्लेख करते हुए अनापत्ति प्राप्त की गई है।

इसी प्रकार राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला महासमुंद वेदव्रत सिरमौर की सेवाएं परिवहन विभाग को अस्थायी रूप से संयुक्त परिवहन आयुक्त, परिवहन आयुक्त कार्यालय रायपुर के पद पर पदस्थापना के लिए प्रतिनियुक्ति पर सौंपी गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक आदेश में राज्य शासन द्वारा श्री रिमिजियुस एक्का संयुक्त सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सचिव छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के पद पर पदस्थ किया है।

 

Related Articles

Back to top button