MainSlideखेल जगत

भारतीय वॉलीबाल पुरुष टीम पहुंची फाइनल में

काठमांडू 01 दिसम्बर।भारतीय पुरुष टीम 13वें दक्षिण एशियाई खेलों की वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गयी है।यहां खेले गए रोमांचकारी सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को तीन-एक से हराया।

दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्‍कर देखने को मिली। भारत ने पहला सेट 27-25 से और दूसरा 25-19 से जीता। श्रीलंका ने वापसी करते हुए तीसरा सेट 25-21 अपने नाम किया। चौथा सेट 25-21 से जीतकर भारत फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा।

फाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्‍तान और बंगलादेश के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

 

Related Articles

Back to top button