MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पुलिस कर्मियों के नाश्ते एवं खाने के भत्ते में इजाफा

रायपुर 04 मई।छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस कर्मियों के नाश्ता, दोपहर और रात्रि के भोजन की पूर्व स्वीकृत दरों में इजाफा कर दिया है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में पुलिस कर्मियों के नाश्ता की पूर्व स्वीकृत दर 15 रूपए प्रति प्लेट से बढ़ाकर 20 रूपए प्रति प्लेट कर दिया गया है। इसी तरह दोपहर के भोजन की पूर्व स्वीकृत दर 30 रूपए प्रति प्लेट से बढ़ाकर 50 रूपए प्रति प्लेट और रात्रि के भोजन की पूर्व स्वीकृत दर 30 रूपए प्रति प्लेट को बढ़ाकर दैनिक व्यय सीमा 70 रूपए किया गया है।

पुलिस कर्मियों के लिए नाश्ता और भोजन के लिए पूर्व स्वीकृत दरें 8 फरवरी 13 से लागू थी।

 

Related Articles

Back to top button