MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने बैस को झारखंड के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने पर दी बधाई

रायपुर, 14 जुलाई।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री रमेश बैस को आज झारखंड के नये राज्यपाल के पद पर शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्री बघेल ने आज यहां जारी बधाई संदेश में कहा कि श्री बैस बहुत वरिष्ठ राजनेता है।उनके सुदीर्घ अनुभवों का लाभ झारखंड की जनता को मिलेगा।

श्री बैस इससे पूर्व त्रिपुरा के राज्यपाल थे।उनको पिछले सप्ताह राज्यपालों की नई निय़ुक्ति एवं फेरबदल में झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

Related Articles

Back to top button