MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बनेगा पत्रकार सुरक्षा कानून

रायपुर 21 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की दिशा में पहल की है। कार्यभार संभालने के तीसरे दिन ही मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस कानून का प्रारूप बनाने के निर्देश जारी किए हैं।

श्री बघेल के नेतृत्व में सरकार की इस पहल से छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य होगा जिसने कानून बना कर पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि जन घोषणा पत्र में यह वादा किया गया है कि पत्रकारों की सुरक्षा सरकार की बड़ी प्राथमिकता होगी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने निर्देश दिए हैं कि इस बारे में विभिन्न राज्यों में पत्रकार सुरक्षा के प्रावधानों का अध्ययन करने के साथ ही पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, विधि विशेषज्ञों आदि से सलाह कर इस कानून का एक प्रारूप शीघ्र उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाए।

Related Articles

Back to top button