MainSlideछत्तीसगढ़

वैवाहिक रस्मों के बीच मतदान करने पहुंचे अनेक दुल्हा-दुल्हन

रायपुर 18 अप्रैल।छत्तीसगढ़ में आज दूसरे चरण के मतदान के दौरान कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में वैवाहिक रस्मों के बीच अनेक दूल्हे-दुल्हनों ने भी मतदान किया।

यह सभी अपने वोट का महत्व समझते हुए तमाम व्यस्तताओं के बीच वे मतदान केन्द्र पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।लोकतंत्र पर भरोसा जताने के साथ ही आज विवाह बंधन में बंधे इन मतदाताओं ने अपनी जागरूकता का भी परिचय दिया।

इन सभी ने विवाह के दिन मतदान कर इन्होंने लोकसभा निर्वाचन की स्मृतियो को भी चिरस्मरणीय बना लिया। आने वाले वर्षों में जब भी वे अपनी शादी की सालगिरह मनाएंगे, तो इस निर्वाचन की यादें भी साथ होंगी।

Related Articles

Back to top button