MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या 433 हुई

रायपुर 02 जून।छत्तीसगढ़ में 15 नए मरीजो के मिलने के बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 433 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 15 पाजिटिव मरीजो की पहचान की गई है,उनमें कोरबा,बलौदा बाजार,बालोद एवं बिलासपुर के तीन – तीन तथा कोरिया,मुंगेली एवं गरियाबन्द के मरीज है।इन मरीजो की प्रक्रिया जारी है।इसके साथ ही 09 मरीजो को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

राज्य में अभी तक कुल 73205 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें 71218 मरीजो के सैंपल निगेटिव मिले।अभी 1431 सैंपल की जांच जारी है।

राज्य में अभी तक कुल 564 संक्रमित मरीज मिले है जिसमें से 130 मरीजो को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में कोरोना से एक मरीज की मौत भी हुई है।

 

 

Related Articles

Back to top button