MainSlideदेश-विदेश

तूफान फानी के आज प्रचण्ड तूफान में बदलने की आशंका

चेन्नई 28 अप्रैल।दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती हिंद महासागर में तूफान फानी के आज दोपहर तक प्रचण्‍ड तूफान में बदलने की आशंका है।

इस समय यह उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ रहा है। आज तड़के यह मछलीपत्तनम से 1300 किलोमीटर दूर और चेन्नई से 1110 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित था। पिछले छह घंटे से यह 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

सोमवार और मंगलवार को केरल में विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हो सकती है।तमिलनाडु के उत्तरी तट और आंध्र प्रदेश के तट पर मंगलवार और बुधवार को हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फानी चक्रवात से तटवर्ती इलाकों में अधिक असर नहीं होगा लेकिन समुद्र में भारी उथल-पुथल होगी। चक्रवात के कारण समुद्र में आज 135 किलोमीटर से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाए चलने की आशंका है। इसके 2 मई तक 155 किलोमीटर से 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक बढने की सम्भावना है। मछुआरों ने चक्रवात के कारण गहरे समुद्र में नहीं जाने का निर्णय लिया है। तमिलनाडु के तटवर्ती जिलों में चक्रवात के संभावित असर से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

 

Related Articles

Back to top button