MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त

रायपुर 02 जनवरी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

श्री बघेल ने यहां जारी शोक संदेश में श्री सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है।उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ज्ञातव्य हैं कि लम्बे समय से अस्वस्थ श्री सिंह का आज निधन हो गया।

Related Articles

Back to top button