MainSlideराजनीति

भाजपा का केजरीवाल पर सरकारी बंगले की मरम्मत में घोटाले का आरोप

नई दिल्ली 04 मई।केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता मीनाक्षी लेखी ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उनके सरकारी बंगले की मरम्मत पर 45 करोड़ रुपये के कथित खर्चे के मुद्दे पर हमला बोला।

श्रीमती लेखी ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया की बंगले की मरम्मत के काम में घोटाला हुआ है क्योंकि इसके लिए कोई टेंडर नहीं जारी किया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी आवास में निर्माण कराना दिल्ली के मास्टर प्लान 2021 का भी उल्लंघन है क्योंकि यह आवास विरासत क्षेत्र में स्थित है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी इस मामले की जांच को लेकर पिछले पांच दिनों से धरने पर है।

उन्होने कहा कि..मास्‍टर प्‍लान दिल्‍ली-21 के मुताबिक जो ये क्षेत्र है सिविल लाइंस का जहां पर इनका निवास है उसमें ईंट भी नहीं लगा सकते। जो नियम-कानून के अनुसार हैरिटेज एरिया है। वहां पर आप कंस्‍ट्रक्‍शन नहीं कर सकते। इन्‍होंने कंस्‍ट्रक्‍शन किया, अगर कुछ कंस्‍ट्रक्‍शन होता है, ईंट लगती है, कुछ भी काम होता है उसके लिए दिल्‍ली-अर्बन एक्‍ट कमीशन की परमिशन चाहिए। तो उसकी भी कोई परमिशन इन्‍होंने नहीं ली..।

 

Related Articles

Back to top button