Thursday , February 26 2026

सायना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत सेमीफाइनल में पहुंचे

ओडेंस 20 अक्टूबर।डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी सायना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

कल रात पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीकांत ने अपने देश के समीर वर्मा को और साइना ने महिला सिंगल्स में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराया।

श्रीकांत और सायना आज अपने-अपने सेमीफाइनल मैच खेलेंगे।