MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराज्य

साय ने खनन परियोजनाओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

रायपुर, 04 फरवरी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी खनन परियोजनाओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए है।

    श्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 21वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां रेयर अर्थ मिनरल्स सहित अनेक खनिजों के पर्याप्त भंडार उपलब्ध हैं।श्री साय ने खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आईटी और ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया।

    उन्होंने पीएमकेकेकेवाई के तहत खनिज 2.0 पोर्टल के माध्यम से व्यय एवं कार्य प्रगति की निगरानी तथा डीएमएफ कार्यों के लिए राज्य स्तरीय केन्द्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई की स्थापना के निर्देश भी दिए।

     बैठक में परिवहन एवं रेल परियोजनाओं, खनिज विकास निगम, संयुक्त उपक्रमों तथा विभागीय कार्यों के लिए विभिन्न मदों में कुल सैकड़ों करोड़ रुपये के प्रस्तावों को समिति की स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही पिछली बैठक में स्वीकृत कार्यों के क्रियान्वयन की जानकारी भी प्रस्तुत की गई।

बैठक में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, मुख्य सचिव विकास शील सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button