MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 307 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 26 जुलाई।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 307 नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं,जबकि इस दौरान चार संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत भी हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 307 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है उनमें सर्वाधिक 161 रायपुर के हैं।इसके अलावा दुर्ग के 80,बिलासपुर के 18,बलौदा बाजार के 16राजनांदगांव के 13,कांकेर के पांच,मुंगेली.सूरजपुर.कवर्धा एवं जांजगीर के दो-दो, बालोद.बेमेतरा.महासमुन्द.सरगुजा.कोरिया एवं दंतेवाड़ा के एक-एक मरीज है।इन्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।

इस दौरान विभिन्न कोरोना अस्पतालों से 261 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया। इस दौरान ही रायपुर की एक 48 वर्षीय संक्रमित महिला तथा बलौदा बाजार की एक 38 वर्षीय की रायपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में,सूरजपुर के एक 20 वर्षीय युवक की अम्बिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल में तथा दुर्ग के 72 वर्षीय व्यक्ति की भिलाई संयंत्र अस्पताल में मौत हो गई।

राज्य में अभी तक कुल 286291 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 7489 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 2502 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 4944 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक कुल 43 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button