MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार मछुआ नीति बनाने पर कर रही है विचार- भूपेश

बिलासपुर 17 फरवरी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मछुवारा समाज के उत्थान के लिये मछुआ नीति बनाने पर विचार किया जा रहा है।

श्री बघेल ने आज माता बिलासा बाई के पावन भूमि बिलासपुर के लिंगियाडीह में आयोजित मछुवारा संभागीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य के विकास में मछुवारा समाज का भी बड़ा योगदान है।उन्होंने कहा कि मछुवारा समाज के उत्थान के लिये मछुआ नीति बनाने पर विचार किया जा रहा है।

इस अवसर पर मछुआ समाज के लोगों ने श्री बघेल को शाल श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, समाज के ही रामनारायण आदित्य, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button