MainSlideछत्तीसगढ़

सिंचाई पंपों को नवम्बर तक विद्युत कनेक्शन-भूपेश

रायपुर, 26 जुलाई।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में आश्वस्त किया कि आगामी नवंबर माह तक राज्य में सिंचाई पम्पों के विद्युत कनेक्शन के सभी लंबित मामले निराकृत कर लिए जाएंगे।

श्री बघेल ने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि किसानों के हित सरकार की प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण के बावजूद भी राज्य में सिंचाई पंपों को विद्युत कनेक्शन दिए जाने का कार्य जारी है। बीते पांच माह में 11 हजार 661 सिंचाई पंपों को कनेक्शन दिए जा चुके है। उन्होंने सदन को इस बात के लिए आश्वस्त किया कि नवम्बर 2021 तक शेष विद्युत पंपों को कनेक्शन दे दिया जाएगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान किसानों के 35 हजार 161 सिंचाई पंपों के ऊर्जीकरण की घोषणा की थी। इसके परिपालन में अब तक 11 हजार 661 सिंचाई पंपों को बिजली कनेक्शन दे दिए गए हैं और 23 हजार 500 सिंचाई पंपों को कनेक्शन देने का कार्य प्रगति पर है।

Related Articles

Back to top button