MainSlideछत्तीसगढ़

राज्यपाल एवं भूपेश ने जसवंत के निधन पर किया शोक व्यक्त

रायपुर 27 सितम्बर।छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

सुश्री उइके ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा कि श्री सिंह एक महान राजनेता एवं विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे।उन्होंने विभिन्न मंत्रालयों में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। राज्यपाल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

श्री बघेल ने जारी शोक संदेश में श्री सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।श्री बघेल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को इस दुखद समय में सम्बल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button