MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने तिलक और आजाद की जयंती पर उन्हें अर्पित किए श्रद्धासुमन

रायपुर 23 जुलाई।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर आज उनके छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया ।

    श्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष को याद करते हुए कहा कि तिलक जी और आजाद जी ने अपना पूरा जीवन देशप्रेम के लिए समर्पित कर दिया और अंतिम क्षण तक स्वाधीनता के लिए संघर्ष करते रहे। उनकी राष्ट्रभक्ति आज भी लोगों को प्रेरणा देती है।

    उन्होने कहा कि लोकमान्य तिलक जी ने महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की शुरूआत कर सामाजिक समरसता के नए युग का सूत्रपात किया। स्वाधीनता के लिए संघर्ष के दौरान उन्होंने ‘स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और इसे मैं लेकर रहूंगा‘ जैसे नारों से लाखों भारतीयों के मन में आजादी के लिए अलख जगा दी। श्री आजाद के बलिदान को याद करते हुए उन्होने कहा कि चंद्रशेखर आजाद की राष्ट्रभक्ति आज भी हजारों युवाओं में देशप्रेम और नई ऊर्जा भर देती है।

Related Articles

Back to top button