MainSlideखास ख़बर

इसरो ने संचार उपग्रह जीसैट-30 का किया सफलतापूर्वक प्रक्षेपण

बेंगलुरू 17 जनवरी।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) के संचार उपग्रह जीसैट-30 का आज तड़के एरियन-5 रॉकेट से फ्रेंच गयाना से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।

इसरो ने बताया कि जीसैट-30 टेलीविजन, दूरसंचार और प्रसारण के लिए गुणवत्‍तापूर्ण सेवाएं उपलब्‍ध कराएगा। तीन हजार 357 किलोग्राम के इस उपग्रह में 12-सी और 12-केयू बैंड के ट्रांसपोंडर लगे हैं।

यह इनसैट-4ए का स्‍थान लेगा, और 15 वर्ष तक काम करेगा। भारत के अलावा ऑस्‍ट्रेलिया, खाड़ी देश और बड़ी संख्‍या में अन्‍य एशियाई देश भी इसके दायरे में आयेंगे।

Related Articles

Back to top button