MainSlideदेश-विदेश

गलवान घाटी में पांच सैनिकों की मौत स्वीकारी चीन ने

पेइचिंग/नई दिल्ली 19 फरवरी।चीन ने गलवान घाटी में भारतीय सेना के साथ झड़प में उसके एक अधिकारी और चार सैनिकों के मारे जाने को पहली बार स्वीकार किया है।

इस संघर्ष में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गये थे। चीन ने तब इस बात की जानकारी नहीं दी थी।

चीन की सरकारी मीडिया ने आज बताया कि केन्द्रीय सैन्य कमीशन ने पिछले वर्ष जून में गलवान घाटी में मारे गये अधिकारी और सैनिकों के नाम उजागर किये हैं। ये उस समय काराकोरम पहाड़ियों पर तैनात थे।

Related Articles

Back to top button