MainSlideछत्तीसगढ़

जिला पंचायतों के अध्यक्ष पद के आरक्षण के लिए लाटरी कल 18 नवम्बर को

रायपुर 17 नवम्बर।छत्तीसगढ़ में जिला पंचायतों के अध्यक्ष पद के आरक्षण के लिए लाटरी 18 नवम्बर को निकाली जायेंगी।

पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के स्थानों के आरक्षण के लिए आम सूचना जारी कर दी गई है।इसके अनुसार स्थानों के आबंटन के लिए 18 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से न्यू सर्किट हाऊस सिविल लाईन रायपुर के कन्वेंशन हॉल में लॉटरी की कार्यवाही प्रारंभ होगी।

राज्य के 27 जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के पदों के निर्धारण तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनारक्षित महिलाओं के स्थानों के आबंटन के लिए लॉटरी निकालने के प्रयोजन के लिए कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button