Monday , February 2 2026

ब्रेकिंग न्यूज

भाजपा सरकार का नए निवेश का दावा झूठा : कांग्रेस

रायपुर, 25 सितम्बर।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने भाजपा सरकार के 7 लाख करोड़ के नए निवेश के दावे को पूरी तरह झूठा और तथ्यहीन करार दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 21 महीनों में राज्य में नया निवेश तो दूर, पहले से संचालित उद्योग भी बंद …

Read More »

मुख्यमंत्री से राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की मुलाकात

रायपुर, 25 सितम्बर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। दल में 2024 बैच के 13 और 2021 बैच के एक अधिकारी शामिल थे।   मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा …

Read More »

विकासशील होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव

रायपुर 25 सितम्बर।छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव को लेकर चल रही अटकलों पर श्री विकासशील की नियुक्ति के साथ ही आज विराम लग गया।     सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा यहां जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1994 बैच के अधिकारी श्री विकासशील 30 सितम्बर को मौजूदा मुख्य सचिव …

Read More »

71 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, अब विकास और शांति की राह पर

मुख्यमंत्री बोले – बस्तर में छट रहा है नक्सलवाद का अंधियारा रायपुर, 24 सितम्बर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और नियद नेल्ला नार योजना ने दंतेवाड़ा सहित पूरे बस्तर अंचल में नया विश्वास जगाया है। माओवादी हिंसा के झूठे नारों से …

Read More »

जिन्दल स्टील को कैटरपिलर इंक.से मिला सप्लायर एक्सीलेंस रिकग्निशन प्रमाणपत्र

रायपुर, 24 सितम्बर।जिन्दल स्टील लिमिटेड को वैश्विक स्तर पर निर्माण और खनन उपकरणों की अग्रणी कंपनी कैटरपिलर इंक. ने सप्लायर एक्सीलेंस रिकग्निशन (SER) प्रमाणपत्र से सम्मानित किया है। यह प्रतिष्ठित मान्यता जिन्दल स्टील को दुनिया के चुनिंदा इस्पात आपूर्तिकर्ताओं की श्रेणी में शामिल करती है। कंपनी का कहना है कि …

Read More »

जीएसटी विभाग ने करोड़ों के कर अपवंचन के मामले में कारोबारी को किया गिरफ्तार

रायपुर, 24 सितम्बर।छत्तीसगढ़  राज्य कर (जीएसटी) विभाग ने गुटखा कारोबार में बड़े घोटाले का पर्दाफाश करते हुए सितार ब्रांड के गुटखा निर्माता गुरूमुख जुमनानी को गिरफ्तार कर लिया है।     जीएसटी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभागीय जांच में सामने आया कि जुमनानी पिछले चार वर्षों से बिना जीएसटी …

Read More »

कांग्रेस का आरोप – “मनरेगा दर्पण” ऐप राजनैतिक पाखंड

रायपुर, 24 सितंबर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने “मनरेगा दर्पण” ऐप और क्यूआर कोड लॉन्च को मजदूर विरोधी बताते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह केवल इवेंट मैनेजमेंट है और असल में छत्तीसगढ़ में मनरेगा के काम बंद कर दिए गए हैं।   श्री …

Read More »

विधायक बनने की चाहत ने जुदा कर दी पति-पत्नी की सियासी राहें

(संतोष कुमार यादव) सुलतानपुर 24 सितम्बर।इतिहास गवाह है कि, सत्ता शीर्ष पर सियासतदानों को जाने के जब भी मौके नजर आए तब अपनों के लिए त्याग नही अपनों को त्यागना पड़ा। जिले में भी एक वाकया सामने आया जब विधायक बनने की चाहत ने पति-पत्नी की सियासी राहें जुदा कर …

Read More »

मुख्यमंत्री ने शॉपिंग माल में किया सरप्राइज़ विज़िट, ग्राहकों संग की खरीदारी  

रायपुर, 24 सितम्बर। राजधानी रायपुर के सरोना स्थित शुभम के-मार्ट में आज उस समय अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जब खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आम ग्राहक की तरह खरीदारी करने पहुँचे।     श्री साय “जीएसटी बचत उत्सव” के मौके पर सीधे लोगों के बीच पहुँचे और उनसे …

Read More »

लेह में बंद के दौरान सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में चार की मौत

लेह, 24 सितंबर।लद्दाख के लेह शहर में बुधवार को लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) की अगुवाई और समर्थन में चले बंद के दौरान, प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई हिंसक झड़पों में चार लोगों की जान चली गई और लगभग 30 अन्य घायल हो गए।    इस बंद और प्रदर्शन …

Read More »