Thursday , February 5 2026

खास ख़बर

कर्नाटक विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पर चर्चा बिना किसी निर्णय के स्थगित

बेंगलुरू 19 जुलाई।कर्नाटक विधानसभा में मुख्‍यमंत्री एच डी कुमारस्‍वामी के विश्‍वासमत प्रस्‍ताव पर चर्चा स्‍थगित कर दी गई है।अब विधानसभा की कार्यवाही सोमवार को होगी। आज सुबह जैसे ही सदन की बैठक शुरू हुई। विधानसभा अध्‍यक्ष के आर रमेश ने मुख्‍यमंत्री एच डी कुमारस्‍वामी से राज्‍य सरकार के प्रति विश्‍वास …

Read More »

कर्नाटक विधानसभा में आज नही पूरी हो सकी विश्वास मत पर चर्चा

बेंगलुरू 18 जुलाई।कर्नाटक विधानसभा में आज विश्‍वास मत पर चर्चा के दौरान बार-बार हंगामे के कारण अध्‍यक्ष ने सदन को कल तक के लिए स्‍थगित कर दिया। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के सदस्‍यों ने आज विश्‍वास मत पर फैसला नहीं किए जाने के विरोध में पूरी रात विधानसभा में धरने …

Read More »

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने कुलभूषण जाधव की मौत की सज़ा पर लगाई रोक

हेग 17 जुलाई।हेग स्थित अंतर्राष्‍ट्रीय न्‍यायालय(आईसीजे) ने भारत के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कुलभूषण जाधव की मौत की सज़ा पर रोक लगा दी है। न्‍यायालय ने आज दिए अपने फैसले में पाकिस्‍तान को जाधव की सज़ा पर प्रभावी ढंग से पुनर्विचार करने का निर्देश दिया है।न्‍यायालय ने राजनयिक संपर्क …

Read More »

बागी विधायकों को कार्यवाही में भाग लेने के लिए नही किया जा सकता बाध्य-सुको

नई दिल्ली/बेंगलुरू 17 जुलाई।उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर)के बागी 15 विधायकों को कर्नाटक विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने के लिए बाध्य नहीं करने का निर्देश दिया है। कर्नाटक विधानसभा में कल बृहस्पतिवार को एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के विश्वास मत पर फैसला …

Read More »

डोकलाम में भारत और चीन की सेनाओं के बीच कोई तनाव नहीं- राजनाथ

नई दिल्ली 17 जुलाई।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डोकलाम में भारत और चीन की सेनाओं के बीच किसी तनाव से इंकार करते हुए कहा कि भारत और चीन सीमा क्षेत्र में शांति बनाये रखने के लिए द्विपक्षीय समझौते का सम्मान कर रहे हैं। श्री सिंह ने आज लोकसभा में छह जुलाई …

Read More »

मुम्बई में इमारत के ढहने से सात लोगों की मौत

मुम्बई 16 जुलाई।मुम्‍बई के डोंगरी इलाके में आज सवेरे चार मंजिला एक इमारत के ढहने से मलबे में फंसे सात लोगो के शव निकाले जा चुके है जबकि आठ लोगोको जीवित निकाला गया है। लगभग सौ साल पुरानी इस इमारत में 40 लोगों का निवास था जो मलबे में फंस गए। …

Read More »

कर्नाटक के विधायकों की याचिका पर सुको कल सुबह सुनायेगा फैसला

नई दिल्ली 16 जुलाई।उच्चतम न्यायालय ने  कनार्टक में कांग्रेस और जनता दल सेक्यूलर गठबंधन के बागी विधायकों के इस्‍तीफे मंजूर किए जाने से संबंधित याचिका पर सुनवाई आज पूरी कर ली।इस बारे में कल सुबह निर्णय सुनायेगा। इस मामले की सुनवाई के दौरान आज  कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के आर …

Read More »

राष्ट्रीय जांच एजेंसी संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित

नई दिल्ली 15 जुलाई।लोकसभा में राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी संशोधन विधेयक पारित हो गया है। गृहमंत्री अमित शाह ने आज इस विधेयक पर बहस के दौरान कहा कि एन०आई०ए० आतंकी घटनाओं की जांच के समय आरोपी व्‍यक्तियों की धार्मिक पहचान को नहीं देखता। उन्‍होंने कहा कि विधेयक का उद्देश्‍य आतंकवाद समाप्‍त …

Read More »

उच्चतम न्यायालय पांच और बागी विधायकों की याचिका पर करेगा सुनवाई

नई दिल्ली 15 जुलाई।उच्‍चतम न्‍यायालय कर्नाटक में कांग्रेस के पांच और बागी विधायकों की याचिका की सुनवाई कल करने पर सहमत हो गया है। उच्‍चतम न्‍यायालय में कल ही उन 10 विधायकों की लम्बित याचिका पर भी सुनवाई होनी है जिन्‍होंने न्‍यायालय से विधानसभा अध्‍यक्ष को उनका इस्‍तीफा स्‍वीकार करने …

Read More »

कर्नाटक में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किए जाने के मद्देनजर गतिविधियां तेज

बेंगलुरू 14 जुलाई।कर्नाटक में राज्य विधानसभा में कल विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किए जाने से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारास्वामी की विधानसभा में विश्वासमत प्राप्त करने की आश्चर्यजनक घोषणा के एक दिन बाद सत्तारूढ़ गठबंधन ने 16 विद्रोही विधायकों के साथ सम्पर्क करने की …

Read More »